क्लाउड नाइन अस्पताल पटपड़गंज ने महिला पुलिकर्मियों के लिए लगाया स्वास्थ शिविर

Spread the love

पूर्वी दिल्ली:

भारत के प्रीमियम बर्थिंग सेंटर क्लाउड नाइन में महिला शक्ति के जश्न के साथ, इसके पूर्वी दिल्ली इकाई पटपड़गंज में वर्दी में सुपर महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य और जांच शिविर का आयोजन किया गया ।

महिला पुलिस के लिए इस विशेष स्वास्थ्य सत्र, स्क्रीनिंग और परामर्श शिविर में  50 महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पूर्वी दिल्ली पुलिस विभाग की आईपीएस अधिकारी

क्लाउड नाइन अस्पताल, पटपड़गंज में आयोजित शिविर के एक हिस्से में, डॉक्टरों और कर्मचारियों के सदस्यों के लिए पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा एक आत्मरक्षा प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया था।

इंटरैक्टिव सत्र का नेतृत्व डॉ. सुषमा दीक्षित ने किया जो वर्तमान में क्लाउडनाइन, पटपड़गंज में वरिष्ठ सलाहकार – प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस विभाग में काम करनेवाली महिलाओं को संबोधित करते हुए, डॉ. सुषमा ने बताया कि लगभग तीन में से एक महिला को अपने जीवनकाल में पेल्विक फ्लोर डिसऑर्डर (पीएफडी) का अनुभव होगा। पीएफडी तब होते हैं जब महिलाओं ने श्रोणि की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती है या संयोजी ऊतक में श्राव आ जाते हैं, जिससे योनि अंग आगे को बढ़ सकता है, मूत्राशय पर नियंत्रण की समस्याएं या आंत्र नियंत्रण की समस्याएं हो सकती हैं। उम्र बढ़ने, हार्मोनल परिवर्तन, पारिवारिक इतिहास और प्रसव महिलाओं को पेल्विक फ्लोर की समस्याओं की ओर अग्रसर कर सकते हैं। महिलाओं को आमतौर पर अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करने की आदत होती है और इन दिनों कई युवा महिलाओं में कम उम्र में ही असंयम और योनि का आगे को बढ़ाव देखा जा रहा है।

क्लाउड नाइन पटपड़गंज की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ कविता सिंह ने कहा, नियमित व्यायाम, मूत्राशय और आंत्र नियंत्रण में सुधार करने में मदद, प्रोलैप्स (महिलाओं में) के जोखिम को कम करना, प्रसव और सर्जरी (महिलाओं में) से बेहतर रिकवरी, सामाजिक आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि। डॉ कविता ने वर्दी वाली महिलाओं के लिए कुछ एक्सरसाइज साझा किए जो आसानी से घर पर किए जा सकते हैं। 

सत्र के बाद, पटपड़गंज के क्लाउड नाइन अस्पताल में  पोषण विशेषज्ञ नेहा गुप्ता, द्वारा पुलिस में काम कर रही महिलाओं के साथ मूत्राशय में अनियमितता यानी असंयमिता को कम करने के लिए एक आहार गाइड को साझा किया गया। साथ ही एक खुश और स्वस्थ योनि तल की मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ आहार तालिका को भी साझा किया गया था।

 क्लाउड नाइन ग्रुप के जोनल हेड डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने इस स्क्रीनिंग कैंप के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा, “अपनी भलाई पर ध्यान देना स्वार्थी होना नहीं है। यह समय की मांग है। हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही होगा यह हम सबकी जिंदगी के लिए जरूरी है। समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए स्वस्थ महिलाएं एक स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ देश का निर्माण कर सकती हैं। इसलिए साथ आइये। हम सब मिलकर एक स्वस्थ समाज और स्वस्थ देश का निर्माण करें। और सबसे पहले महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करें”।

भारत में शिशु देखभाल केंद्र के रूप में हम एक मां और अन्य अनेक महिलाओं की देखभाल करते हैं, जो समाज में विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण हैं। आज का सत्र स्वस्थ खाने, व्यायाम करने और आवश्यक न्यूनतम आराम करने,  अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देने का एक जरूरी पहल था। 

इसके लिए सुझाव यह है कि “शरीर का वजन कम करने के लिए  नियमित रूप से व्यायाम करें। यह आग्रह विशेष रूप से हमारी महिला पुलिस सदस्यों के लिए है। हमें आज अपने सत्र के माध्यम से पूर्वी दिल्ली की महिला पुलिसकर्मियों की सेवा करने पर गर्व है।”

स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों ने दिए टिप्स:

• तनाव को बेहतर तरीके से प्रबंधित करें – पहले से योजना बनाएं और प्राथमिकता तय करना सीखें।

• 10 मिनट के योगाभ्यास या ध्यान से आप अगले दिन की शुरुआत करने के लिए कूल हो जाते हैं।

• गर्म तासीर वाले भोजन और चीनी का त्याग करें

• ताजा खाएं – घर का बना खाना खाएं, प्रोसेस्ड फूड और जंक मील खाने से बचें

• प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या कार्डियो गतिविधि के लिए निकालें

• मासिक धर्म की परेशानी/अनियमितताओं पर ध्यान दें। स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

•  अपने शरीर को ठीक स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लें।

•  हाइड्रेटेड रहें।

• भोजन कभी भी स्कीप ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *