दिल्ली भाजपा के नेताओं ने झुग्गी बस्तियों में मनाया रक्षाबंधन पर्व

News Sewa Desk

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ ही पार्टी सांसदों, विधायकों, पार्षदों, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की 291 झुग्गी एवं सेवा बस्तियों में हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली में एन.एच. 24 पर स्थित विनोद नगर की सेवा बस्ती नेहरु कैम्प की बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया . इस मौके पर सचदेवा ने बहनों को मिठाई खिलाई और सांकेतिक उपहार दिये.

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली भाजपा के नेता कार्यकर्ता दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले भाई-बहनों के बीच पहुंचकर उनके साथ रक्षा बंधन का पर्व मना रहे हैं. झुग्गी वालों का पहले से ही हमें प्यार मिलता रहा है और हम रिश्तों को और सुदृढ करने का प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहनों का त्योहार है और दिल्ली की झुग्गी एवं पुनर्वास बस्तियों में रहने वाले भाई-बहनों के जीवन को सुधारने के लिए भाजपा पहले भी आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी.

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जे.जे. कैम्प प्रसाद नगर, बदरपुर में झुग्गी क्लस्टर की बहनों के साथ सामूहिक रक्षा बंधन पर्व मनाया.

सांसद एवं प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया ने संजय कैम्प समयपुर बादली में झुग्गी क्लस्टर की बहनों के साथ सामूहिक रक्षा बंधन पर्व मनाया.

नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने आज अर्जुन दास कैम्प लक्ष्मीबाई नगर में झुग्गी क्लस्टर के भाई बहनों के साथ सामूहिक रक्षा बंधन पर्व मनाया.

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने पश्चिम विहार डेरीवाला बाग झुग्गी झोंपड़ी क्लस्टर की बहनों के साथ रक्षा बंधन पर्व आज मनाया.

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ( vijender gupta ) ने आज सूरज पार्क वार्ड रोहिणी डी में सामूहिक रक्षा बंधन मनाया. दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ( raja iqbal singh) ने किंग्सवे कैम्प झुग्गी क्लस्टर की बहनों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया.

एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पहाड़ी बस्ती, ग्रीन पार्क की महिलाओं के साथ रक्षा बंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया.

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री  विष्णु मित्तल ने आनंद विहार झुग्गी क्लस्टर की बहनों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आर्य आश्रम ईस्ट आफ कैलाश की छात्राओं के साथ रक्षा बंधन की खुशियाँ बांटी.

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने सोनिया विहार क्लस्टर की
बहनों के साथ, विधायक  अजय महावर ने भजनपुरा बी ब्लॉक में महिला सफाई कर्माचारीयों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया. विधायक जितेन्द्र महाजन ने लाल बाग की झुग्गी बस्ती में, विधायक अनिल बाजपेयी ने चन्दरपुरी कैलाश नगर झुग्गी झोपड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ जा कर रक्षा बंधन मनाया.

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष श दिनेश प्रताप सिंह ने मंडावली सब्जी मंडी हरिजन कैंप झुग्गी में, गजेन्द्र यादव ने कुसुमपुर पहाड़ी डी ब्लॉक के झुग्गी बस्ति में,  योगिता सिंह ने कालका जी विधानसभा स्थित मानव कैंप एवं सर्वोदय कैंप में, प्रदेश उपाध्यक्ष  विनय रावत ने नांगलोई विधानसभा की पालकीय बस्ती भीम नगर झुग्गी बस्ती में, प्रदेश उपाध्यक्ष  राजकुमार भाटिया ने एच 3 झुग्गी जहांगीरपुरी में रक्षा बंधन की खुशियाँ स्थानीय बहनों के साथ बांटी. but
प्रदेश मंत्री हरीश खुराना ने मोती नगर के झुग्गी क्लस्टर में, सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी ने मद्रासी कैंप जंगपुरा बी, प्रदेश मंत्री श्रीमती सारिका जैन ने अमर कॉलोनी में कार्यकर्ता के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया. दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने किंग्सवे कैम्प झुग्गी क्लस्टर की बहनों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया.