नई दिल्ली/हरियाणा : चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखें बदलने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
AAP के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Manish sisodiya ) का कहना है कि भाजपा भले ही विधानसभा चुनावों की तारीखें बदलवा ले, उसका हरियाणा समेत सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव हारना तय है.
उन्होंने कहा की भाजपा का काउंट डाउन लोकसभा चुनाव के बाद से ही शुरू हो चुका है और देश की जनता ने उसे नकराना शुरू कर दिया है. भाजपा की चुनाव आयोग पर पकड़ है.इसलिए वे भले ही चुनाव की तारीखें बदलवा ले या चुनाव ही रद्द करवा ले, लेकिन जो जीतेगी नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहकर देश भर में केवल तानाशाही फैलाई है, इसलिए उसे चुनावों से भागना पड़ रहा है.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. वह भले ही चुनाव आयोग पर अपनी पकड़ के चलते चुनाव की तारीखें बदलवा ले या चुनाव रद्द करवा ले, लेकिन भाजपा की हार तय है। भाजपा अब जनता को नकारना शुरू कर चुकी है.आने वाले दिनों में वह हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली और भविष्य के चुनावों में भी हार जाएगी। तारीखें बदलने से वह चुनाव नहीं जीत सकती। भाजपा को इतनी तानाशाही नहीं चलानी चाहिए थी। उसने ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करके जिस तरह विपक्षी नेताओं को जेल में डाला और व्यापारियों से चंदे की वसूली का धंधा शुरू किया था, वह उसे नहीं करना चाहिए था।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत में रहते हुए देश के लिए कुछ करना चाहिए था। लेकिन उसने जनता की सेवा करने के बजाय पूरे देश में तानाशाही फैलायी। यह इसी का नतीजा है कि आज उसे चुनावों से भागना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया गया, वह जल्द बाहर आएंगे। भाजपा भूल गई कि इस देश में जनता, सुप्रीम कोर्ट, संविधान और भगवान भी हैं। भाजपा को लग रहा है कि वही भगवान और वही संविधान है। लेकिन यह नहीं चलेगा।
उधर, आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है। हरियाणा की जनता इस अहंकारी और भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। हरियाणा का चुनाव अब जनता लड़ने वाली है। और वो यह तय कर चुकी है कि अब भाजपा और जजपा को हरियाणा की राजनीति में स्थान नहीं है। भाजपा किसी भी तरह कुछ दिन और सत्ता में रहना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ पहले भी चुनाव की तारीखों का सवागत किया था और अब भी स्वागत कर रही है। हम सभी 90 विधानसभा सीटों पर जनता से गठबंधन करके मजबूती के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं।
सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि 1 से 15 सितंबर तक हम 40 रैलियां, रोड शो और टाउन हॉल बैठक करेंगे। इसमें आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व, सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत हमारे सभी नेता मौजूद रहेंगे। हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे, उनके कार्यक्रम अलग से तय किए जाएंगे। हम हरियाणा का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे। पूरे देश से हमारे कार्यकर्ता यहां आकर हमारे प्रत्याशियों की मदद करेंगे। और हम इस चुनाव को जीतेंगे।
सुशील गुप्ता ने कहा कि हमारा गठबंधन जनता के साथ हो चुका है. जब देश का चुनाव था, तब हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रहे थे और हमने भाजपा को बैसाखियों पर चलने पर मजबूर कर दिया। लेकिन अब ये प्रदेश का चुनाव है. जिस तरह हमने दिल्ली में भाजपा को थ्री व्हीलर पार्टी बना दिया था और इनके केवल तीन विधायक रह गए थे. पंजाब में टू व्हीलर पार्टी बना दिया, जहां इनके केवल दो विधायक रह गए. हरियाणा में इनका स्कूटर भी इनसे छिनेगा.