आम आदमी पार्टी के कई सक्रिय सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

Spread the love

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने आज आम आदमी पार्टी छोड़कर आए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिदिन कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है और लगातार संगठन से लोगों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिल रही है। प्रदेश कार्यालय में श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी के फांउडर सदस्यों तथा पिछले 10 वर्षों से आप पार्टी के सक्रिय सदस्यों को कांग्रेस पटका पहनाकर उन्हें विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।

प्रदेश अध्यक्ष लवली की मौजूदगी वर्तमान में आम आदमी पार्टी नेशनल काउंसिल फाउंडर सदस्य श्रीमती राज शौकीन, मेन विंग जिला सचिव विनित उपाध्याय, विधानसभा चुनाव लोकसभा प्रभारी श्री संतोष सक्सेना, आरडब्लूए प्रभारी श्रीमती उषा, महिला विंग अराधना , सुल्तानपुर माजरा विधानसभा अध्यक्ष जयपाल प्रधान, मंडल अध्यक्ष, अख्तर भाई, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, रोहिणी विधानसभा,  पर्यावरण विंग जिला प्रभारी संजय कुमार मितल, विशाल भाई अख्तर खान, और युवा विंग के विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी शौकीन सहित सैंकड़ों की तादाद में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा इस मौक़े पर कांग्रेस नेता श्री जितेंद्र सिंह कोचर भी मौजूद थे ।
 
श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी में घुटन और पीड़ा झेल रहे नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर हमारे परिवार के साथ निरंतर रूप से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं और उनके समर्थकों की प्रतिभा का समुचित उपयोग कर उचित  सम्मान दिया जायेगा।

श्री लवली ने कहा कि भाजपा और आप दोनों इस बात से निराश हैं कि उनके कई प्रमुख नेता कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। ये सब नेता श्री राहुल गांधी जी की सकारात्मक नीति तथा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की ओर रुख कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप पार्टी अफ़वाह फैला रहे है कि कांग्रेस के कुछ ऐसे नेता जिनको हम जानते तक नही है, उनको पार्टी में शामिल करने की बात कर रहे है , यह हास्यस्यक प्रतिक्रिया दोनो पार्टियों की हताशा को दर्शाता है।

कांग्रेस में शामिल होने के पश्चात राज शौकीन ने कहा कि वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली के गतिशील नेतृत्व और श्री राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर ही हम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि हम हम श्री अरविंदर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और जो भी जिम्मेदारी दी जाऐगी उसको निष्ठा से निभाऐंगे।