नई दिल्लीः दिल्ली भाजपा का बाढ़ग्रस्त लोगों की सेवा करने एवं उन तक राहत सामाग्री पहुंचाने का प्रयास आज 5वें दिन भी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में जारी रहा.
प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, संगठन मंत्री श्री पवन राणा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी, सांसद डा. हर्षवर्धन एवं रमेश विधूड़ी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी राहत कार्य शामिल हुऐ। प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा, उत्तर पूर्वी, मयूर विहार, दक्षिण दिल्ली एवं चांदनी चैक जिलाध्यक्षों के साथ सभी राहत कैम्पों का संचालन सुनिश्चित किया
बैजयंत जय पांडा आज मयूर विहार फेस 1, मयूर विहार विस्तार के कैम्पों में गये और बाढ़ग्रस्त लोगों के साथ ही सेवा में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा की कोविडकाल के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही बाढ़ पीड़ितों की सेवा ने साबित कर दिया है की भाजपा मतलब सेवा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कश्मीरी गेट बस अड्डे के आसपास सफाई अभियान चला कर समाजिक संस्थाओं एवं दिल्ली वालों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद सफाई में श्रमदान का आवहण किया और मयूर विहार फेस 1 में मेडिकल कैम्प का उद्घाटन किया।
सचदेवा ने कहा है की बाढ़ का पानी निकलने के बाद जो गंदगी छोड़ कर जायेगा उससे बीमारियाँ फैलने का खतरा होगा और हम सबको विशेषकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं को इस काम में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों का हाथ बंटाना होगा।
सचदेवा ने कहा है की दुर्भाग्यपूर्ण है की दिल्ली की सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी के नेता केवल ब्यानबाजी तक सीमित, सरकारी राहत केन्द्रों तक में भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ग्रस्त लोगों को भोजन करा रहे हैं तो उपराज्यपाल रात दिन घूम कर राहत कार्यों का निरिक्षण कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की दिल्ली सरकार ने बिना उचित टैंट लगाये बाढ़ग्रस्त लोगों को सड़कों पर डाल दिया है, ना उनके सिर पर छत है, ना शौच ना कोई मेडिकल व्यवस्था। इसी को ध्यान में रखते हुऐ भाजपा ने आज मयूर विहार फेज 1 पर मेडिकल कैम्प शुरू किया और हमारी चिकित्सक प्रकोष्ठ मोबाइल वैन भी चलायेगी।
वीरेन्द्र सचदेवा* ने मांग की है की दिल्ली में भारी बारिश की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार अविलंब सभी बाढ़ पीड़ितों को पक्की छत के आश्रय में स्थान्तरित करे।
पवन राणा ने कहा है की बाढ़ का प्रभाव केवल 4 संगठात्मक जिलों में है पर कार्यकर्ता पूरी दिल्ली के कार्यकर्ता बाढ़ ग्रस्त लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं।
*सांसद डाॅ. हर्षवर्धन* आज कश्मीरी गेट बस अड्डे पर आयोजित सफाई अभियान में शामिल हुऐ, जमुना बाजार के बाढ़ पीड़ितों के आलावा जल जमाव झेल रहे मजनू का टीला एवं सिविल लाइन के प्रमुख नागरिकों से मिले और उन्हे सहयोग का आश्वासन दिया।
*सांसद श्री रमेश बिधूड़ी* आज जैतपुर के राहत कैम्पों मे गये और अधिकारियों को शौच वाहनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
*सांसद श्री गौतम गंभीर* ने अपनी एक आशा जन रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के लियें भोजन उपलब्ध करवाया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष *श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी* ने विश्वकर्मा कालोनी एवं जैतपुर में बाढ़ग्रस्त लोगों को दोनों टाइम भोजन वितरण करवाया, उनके लियें मेडिकल कैम्प लगवाया और वस्त्र वितरण किया।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष *सरदार राजा इकबाल सिंह* कश्मीरी गेट बस अड्डे के सफाई अभियान में शामिल हुए और कहा की सोमवार से सभी भाजपा पार्षद अपने वार्डों में विशेष अभियान चलायेंगे.