आतिशी का मुख्यमंत्री के रूप में नाम प्रस्तुत करने पर भाजपा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को अराजकता एवं कम्यूनिज्म की ओर धकेल दिया है

News Sewa Desk

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज सांसदों श्री मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत एवं बांसुरी स्वराज के साथ एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आतिशी मार्लेना का मुख्यमंत्री के रूप में नाम प्रस्तुत करके अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को अराजकता एवं कम्यूनिज्म की ओर धकेल दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आतिशी ने यह कह के की मुख्य मंत्री तो केजरीवाल ही रहेंगे मै तो बस चेहरा हूं बता दिया की वह पपेट सी.एम. – बस देखना है रिमोट केजरीवाल के हाथ या सिसोदिया के.

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार पर जन प्रतिक्रिया से निराश आम आदमी पार्टी नेता अब पार्टी के मेक ओवर में लग गये हैं पर चाह कर भी भ्रष्टाचार के, अकर्मण्यता एवं आराजकता के काले धब्बे नही छुपा सकेंगे.

सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल अपनी सरकार का चेहरा बेशक बदल लें पर 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुद्दा तो केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार ही रहेगा, आम आदमी पार्टी को जनता के सवालों का जवाब देना होगा. समाज का हर वर्ग गरीब, किसान, झुग्गी वाला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, महिलाएं, युवा एवं छात्र सब उनसे सवाल पूछेंगे.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की केजरीवाल दिल्ली की जनता के गुनाहगार कल भी थे आज भी हैं कल भी रहेंगे क्योंकि उनके भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता ने दिल्ली को विश्व की सबसे प्रदूषित एवं विकासविहीन राजधानी बना दिया है.

मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिनको एक अस्थाई मुख्यमंत्री के रूप में चुना है उन्हे दिल्ली की जनता डमी और कठपुतली बोल रही है। वह अर्बन – नक्सली विचारधारा की है और उनके नाम में ही इस बात का प्रमाण है मार्क्स और लेनिन, इन्हीं दो शब्दों से उनका नाम मार्लेना पड़ा है.

तिवारी ने कहा की यह वह जमात है जो नक्सलिज्म में विश्वास करती हैं और यह बातें मधुर करते हैं लेकिन विचारधारा बहुत खतरनाक होता है

उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण हैं गीतिका रुचिका जो भारतीय संस्कृति को गाली देती है और वह सुश्री आतिशी मार्लेना की बहुत अच्छी दोस्त हैं। इतना ही नहीं सुश्री आतिशी ने भी एक मंच से देश को गाली देने और बदनाम करने जैसी बयान देने का काम किया है

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि यह जो खेल हुआ है वह सिर्फ दिल्लीवालों की आंखों पर पट्टी डालने का काम है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से लताड़ कर उन्हें हटाया वैसा आज तक किसी भी मुख्यमंत्री के साथ नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी ने टैंकर माफिया को पनाह दिया, बच्चों को मौत के जिम्मेदार रहे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को जितना नुकसान किया है वह किसी इस्तीफे और 2.5 महीने के लिए किसी अन्य मुख्यमंत्री के नाम से उसकी भरपाई नहीं हो सकती।

श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि हमने पिछले कई महीनों से सुश्री आतिशी को अदृश्य रूप से मुख्यमंत्री पद की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए देखा है। पिछले कई महीनों से हमने ट्रैफिक जाम हो, जलजमाव, या फिर करेंट लगने से मौत हो, देखा है उसके लिए जिम्मेदार सिर्फ एक ही इंसान था- सुश्री आतिशी। शिक्षा मॉडल की हालत हमने देखी है कि, दीवारों में हमनें दरार देखी है और सड़कों मेः गड्ढे देखे हैं। दिल्ली की जनता आज सोचने पर मजबूर हैं कि जब अदृश्य होकर हालत को सुश्री आतिशी नहीं सुधर पाई तो क्या पद मिलने के बाद वह कुछ कर पाएंगी। दिल्ली का मुख्यमंत्री भले बदल गया हो लेकिन दिल्ली का भाग्य अभी भी नहीं बदला है।

सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली के लिए आज दुर्भाग्यपूर्ण दिन है क्योंकि चेहरा चाहे कोई भी हो दिल्ली में विकासकार्यों पर जो पूर्ण विराम दिल्ली सरकार ने लगा रखा है वह बरकरार रहेगा और यह मैं नहीं बल्कि जिस प्रकार से सुश्री आतिशी द्वारा निराशा पूर्वक मीडिया को दिया बयान बताता है।

उन्होंने स्वीकार किया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद चाहे वह ग्रहण कर रही हो लेकिन दायित्व ग्रहण नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और वह है केजरीवाल। मुख्यमंत्री का चेहरा आतिशी होगी लेकिन पावर केजरीवाल के पास होगा। केजरीवाल लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हुए हैं और आज उसमें सुश्री आतिशी भी शामिल हो गई है।

सुश्री आतिशी के बयान ने महिला सशक्तिकरण को 1000 साल पीछे कर दिया है। केजरीवाल के पास सभी अधिकार होंगे बिना पावर के। एक दशक से सता का सुख भोगने वाली केजरीवाल सरकार ने अभी तक कोई विकास कार्य नहीं किया है। कई इलाके हैं जहां पीने का पानी तक नहीं है। दिल्ली में कई इलाके हैं जहां डिसेल्टिंग नहीं हुई है।

सुश्री आतिशी के बयान ने बता दिया कि वह चेहरा नहीं हैं सिर्फ मुखौटा हैः और दिल्ली के विकासकार्यों पर पूर्णविराम लगा रहेगा।

सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस देश की कचहरियों ने बार बार पाया है कि केजरीवाल 100 करोड़ रुपए के भ्रष्टचार के किंग पिंग हैं और उसी अपनी राजनीतिक विवशता के आधार पर उन्होंने अपने पद का इस्तीफा दिया है ना कि किसी नैतिकता के आधार पर।

आम आदमी पार्टी सिर्फ प्रचार और भ्रष्टाचार में व्यस्त है और भाजपा लगातार जमीन पर काम करती है। दिल्ली के उपराज्यपाल जी ने उस ऑर्डर पर साइन कर दिया है जिससे अब दिल्लीवालों को आने वाले समय में पैतृक सम्पत्ति पर मालिकाना हक होगा वह अब संभव होगा। आने वाले समय में भाजपा का सरकार लाकर दिल्ली के लोगो ने दिल्ली की सूरत बदलने का मन बना चुके हैं।