नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में नारी शक्ति वंदना दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया, इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शाहदरा जिले के यमुना खेल परिसर में महिलाओं की इस दौड़ में भाग लेकर सबका मनोबल बढ़ाया.
सशक्तिकरण की दौड़ में आज विभिन्न स्थानों पर आयोजित भाजपा सांसद प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और प्रवीण खंडेलवाल, प्रदेश सचिव योगेन्द्र चंदोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह एवं लता गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पाण्डेय मिश्रा, प्रदेश की मंत्री सोना कुमारी, और मोर्चा की महासचिव प्रियल भारद्वाज सरिता तोमर और सुश्री वैशाली पोद्दार भी उपस्थित थीं.
यमुना खेल परिसर में आयोजित दौड़ को संबोधित करते हुए l वीरेन्द्र सचदेवा* ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में नारी शक्ति को जबरदस्त बढ़ावा दिया है, जो अद्भुत है क्योंकि जब हम गणतंत्र दिवस परेड और इस वर्ष के कार्यक्रम में 70% महिलाओं को भाग लेते हुए देखते हैं.
उन्होंने कहा कि 2014 में सशस्त्र बलों में केवल 3000 महिला अधिकारी थीं, जो अब 10,000 से अधिक हैं।श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं को एक नया आयाम देते हुए खेलो इंडिया पल की शुरुआत की है। खेल बजट जो 2013-14 में 700 करोड़ था, अब बढ़कर 3400 करोड़ हो गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार खेलों के लिए प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं को नए अवसर देते हुए, महिला आरक्षण के लिए कानून लाए हैं और मोदी जी की महिला सशक्तिकरण नीति का परिणाम है कि आज नारी शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.