नई दिल्ली :
दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 6589 लोगों को नौकरी देने वाले प्रस्ताव पर नागरिकों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है. उन्होंने बताया कि 2949 गार्ड और 3640 सफ़ाई कर्मचारियों को निगम द्वारा निविदा के माध्यम से थर्ड पार्टी पर कॉन्ट्रैक्ट पर लगाया जाएगा न की भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी निगम अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार फैलाने के लिए विभिन्न सेवाओं का निजीकरण कर रही है. इसी क्रम में अब आम आदमी पार्टी सफ़ाई कर्मियों को सीधी भर्ती न करके उनकी सेवाओं का निजीकरण करने जा रही है। ताकि आम आदमी पार्टी अपने करीबियों को फ़ायदा पहुँचा सके और भ्रष्टाचार फैला सकें.
राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी 6589 लोगों को नौकरी देने वाले प्रस्ताव पर उसी प्रकार भ्रमित करने का प्रयास कर रही है जिस प्रकार इन्होंने 5000 सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करने वाले प्रस्ताव पर भ्रमित किया था. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही निगम में निजीकरण के ख़िलाफ़ रही है और आम आदमी पार्टी द्वारा किये जा रहे इन प्रयासों के ख़िलाफ़ भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी इस निजीकरण के माध्यम से निगम में भ्रष्टाचार के नए रास्ते खोलना चाहती है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की मेयर से 6589 लोगों निगम द्वारा सीधे भर्ती करने की माँग की।