नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा ने आज अपने प्रत्येक रविवार को चल रहे झुग्गी विस्तार अभियान को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मासिक “मन की बात” सुनने की कार्यक्रम श्रृंखला से जोड़ा और इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा और अन्य नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता लगभग 917 झुग्गी बस्तियों में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में गये।
लगभग 7000 पोलिंग बूथों पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
पूर्वी दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा की सफेदा बस्ती, मुल्तानी मोहल्ला में आयोजित एक विशाल “मत की बात” कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधान मंत्री का “मन की बात कार्यक्रम झुग्गी वासियों एवं अन्य नागरिकों के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिती में सुना।
सफेदा बस्ती में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा. अल्का गुर्जर एवं सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख श् संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, और निगम पार्षद श्री संदीप कपूर ने भी “मन की बात” कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम पश्चात जगत प्रकाश नड्डा ने सब को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाऐ दीं और कहा की “मन की बात” हमे नित नई जानकारी देता है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की प्रधान मंत्री हमे “मन की बात” कार्यक्रम से जहाँ समाज, देश, ज्ञान, विज्ञान के नित नये पहलू समझाते हैं तो वहीं यह भी समझाते हैं की हमें जनता से राजनीतिक मकसदों से हट कर रिश्ता जोड़ना चाहिए।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बाल्मीकि मंदिर पुष्प विहार वार्ड में, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने संजय कैम्प समयपुर बादली, सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने हरिजन बस्ती मंगलापुरी, सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने संगम पार्क, सांसद श्री बाँसुरी स्वराज ने धोबीघाट लोधी रोड़ में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने भीम बस्ती छत्तरपुर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय रावत ने भीम नगर झुग्गी नांगलोई, दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने ओटरम लेन बस्ती में प्रधान मंत्री का “मन की बात कार्यक्रम सुना।
मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने यमुना बाजार बस्ती, “मन की बात” कार्यक्रम के दिल्ली संयोजक श्री राजन तिवारी ने झुग्गी बस्ती टोडापुर में “मन की बात” सुनी।
विधायक अजय महावर ने बूथ 42 यमुना विहार में अभय वर्मा ने किशनगंज झुग्गी बस्ती, अनिल बाजपेयी ने चंद्रपुरी झुग्गी बस्ती, श्र ओम प्रकाश शर्मा ने संजय अमर कॉलोनी विश्वास नगर, मोहन सिंह बिष्ट ने करावल नगर, कृष्णा नगर के सफेदा झुग्गी में डॉ.अनिल गोयल और जितेन्द्र महाजन ने रोहताश नगर में स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कारयकरताओं के साथ “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
प्रदेश के सभी उपाध्यक्षों, मंत्रियों, प्रवक्ताओं, मोर्चा अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों आदि ने अपने पदाधिकारियों के साथ अपने ग्रह वार्डों में “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।