शक में पति बना हैवान, पत्नी कि हत्या कर हुआ फरार

News Sewa Desk

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक शख्स ने शक में पत्नी की निर्मम हत्या कर दी.
आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वारदात के 24 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय तिर्की ने बताया

रविवार को रात 08:08 बजे थाना खजूरी खास में एक महिला की हत्या के बारे में फोन आया.
सूचना मिलते ही खजूरी खास थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, कमरे में 35 साल की महिला का शव खून से लतपथ पड़ा था, कमरे में चारों तरफ खून के धब्बे थे.

मौके पर मौजूद महिला कि 15 साल की बेटी ने बताया कि उसने अपनी मां को दोपहर 12:30 बजे तक देखा था,

जब वह अपने घर आई तो घर में ताला लगा हुआ था घर के बाहर खड़े पिताजी कहा कि उसकी मां कहीं चली गई है, इसके बाद वह घूमने के लिए वह अपनी सहेली के यहां चली गई शाम तकरीबन 7:00 बजे लौटी तो उसके  पिता भी वहां नहीं थे. मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खोला तो महिला की लाश बरामद हुई.

स्थानीय जांच में पता चला कि सुनील और मृतक द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते थे। पता चला कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी।

उनके 4 बच्चे थे। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। द्रौपदी ने एक पुत्री को अपने साथ रखा था। वह पिछले 7 साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही है। उनके साथ कोई बच्चा नहीं है। हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी और आदमी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

मुख्य संदिग्ध सुनील का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।