नई दिल्ली :-
भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला की तरफ से सीबीडी ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्वी दिल्ली के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा शामिल हुए
इस उत्सव में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया.
आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों और पारंपरिक होली की सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरे वातावरण में एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आभा उत्पन्न हुई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की इस अनमोल धरोहर होली को सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले पर्व के रूप में मनाना था. इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी नागरिकों को आपसी सौहार्द और विकास के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश दिया.
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीकृष्ण की वंदना के साथ हुई.
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएँ और समाज में सकारात्मकता फैलाएँ.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा: “होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज को जोड़ने और समरसता की भावना को मजबूत करने का पर्व है। भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित रही है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलानी चाहिए और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहिए।”
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और संसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है और यह त्योहार हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जिला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि होली के माध्यम से हमें जाति, धर्म, क्षेत्रीयता की सीमाओं को भूलकर एकजुटता का परिचय देना चाहिए. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे समाज में सद्भावना बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और शाहदरा जिला के पांचो नवनिर्वाचित विधायकों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वरोजगार योजनाओं और सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूलों एवं अबीर-गुलाल के साथ होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया, जिनमें गुजिया, मालपुआ, ठंडाई, दही भल्ले, कचौरी और पापड़ी चाट शामिल थे
कार्यक्रम के अंत में जिलाधक्ष दीपक गाबा ने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं, एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “होली का पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता की सीख देता है। भाजपा का यह प्रयास है कि समाज में भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत किया
भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाएँ और इस पावन पर्व को उल्लास के साथ मनाएँ.