लोकसभा चुनाव 2024 : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान , देखें किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

News Sewa Desk

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है.
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली गुजरात,गोव, हरियाणा चंडीगढ़ और हरियाणा में गठबंधन तय हुआ है, लेकिन पंजाब में दोनों ही पार्टियों अलग-अलग चुनाव लड़ेगी.

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में
कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, “हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं.कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।”
उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा.

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, “दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं. AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी – नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली. कांग्रेस 3 – चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।”

मुकुल वासनिक ने कहा, “गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।”
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन इन राज्यों/सीटों पर हुआ है

दिल्ली

AAP- 4 ( पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली

कांग्रेस- 3 ( उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक)

गुजरात- AAP (भरूच और भावनगर)

चंडीगढ़- कांग्रेस चुनाव लड़ेगी

हरियाणा- AAP- 1 (कुरुक्षेत्र)

गोआ- कांग्रेस सभी 2 सीट लड़ेगी, AAP साउथ गोवा में अपने घोषित उम्मीदवार का नाम वापस लेगी

पंजाब में दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी

Congress AAP alliance

In Delhi AAP to contest on 4 while Congress will contest on 3 seats

AAP will fight :
New Delhi
West Delhi
South Delhi
East Delhi

Congress will fight : 3
Chandhi chowk
North East
North West