नई दिल्ली:- Dr. Akhilesh Das Gupta Institute of Professional Studies में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट ‘अस्तित्व-2026’ का 18 फरवरी 2026 को भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ. 16 से 18 फरवरी तक चले इस खेल महोत्सव में 79 कॉलेजों की कुल 193 टीमों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन के दौरान परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा.
समापन समारोह की मुख्य अतिथि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली की स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्या शर्मा रहीं.इस अवसर पर डायरेक्टर कोऑर्डिनेशन डॉ. विजय धीर, निदेशक प्रो. डॉ. निरंजन भट्टाचार्य, डायरेक्टर फाइनेंस बी.एम.के. गुप्ता तथा असिस्टेंट डायरेक्टर (एचआर) पंखुड़ी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया.

अपने संबोधन में सत्या शर्मा ने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और उन्हें गर्व है कि उनके क्षेत्र में इतना प्रतिष्ठित संस्थान मौजूद है. उन्होंने कहा कि यहां के छात्र तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सफल उद्यमी बनने, यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं तथा आईएएस, आईपीएस और आईआरएस जैसी सेवाओं में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में संस्थान और अधिक प्रगति करेगा
मुख्य अतिथि ने संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता को याद करते हुए कहा कि वे स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और Badminton Association of India के अध्यक्ष रहे थे. उनके विजन के कारण संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद को भी समान महत्व दिया जाता है और छात्र खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है.पहले भागीदारी अधिकतर क्रिकेट तक सीमित रहती थी, लेकिन अब एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी सहित अनेक खेलों में छात्र सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं.
निदेशक प्रो. डॉ. निरंजन भट्टाचार्य ने बताया कि संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जीजीएसआईपी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट में 23 पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा के साथ खेलों को भी निरंतर प्रोत्साहन दिया जाता है.
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता, अध्यक्ष विराज सागर दास, उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास और श्रीमती देवांषी दास ने सभी फैकल्टी, स्टाफ और छात्र-छात्राओं को ‘अस्तित्व-2026’ के सफल आयोजन पर बधाई दी.
