भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष

News Sewa Desk

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा विधानमंडल दल की बैठक पार्टी कार्यालय में पार्टी की सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन महासचिव श् पवन राणा की उपस्थिति में सभी 7 पार्टी विधायकों के साथ हुई.

बैठक में विधायक अजय महावर ने पार्टी के नेता के रूप में. विजेंद्र गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया।

विधायकों मोहन सिंह बिष्ट, ओ.पी. शर्मा, अनिल वाजपेयी, अभय वर्मा और जितेंद्र महाजन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिससे विजेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया।

इसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने घोषणा की कि विजेंद्र गुप्ता अब दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।

रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता पहले भी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर से पार्टी ने उन पर भरोशा जताया है.

रामवीर रामवीर सिंह बिधूड़ी के इस्तीफा के बाद से दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष का पद खाली था . इसके बाद यह फैसला लिया गया.

हालांकि माना जा रहा था कि इस बार भारतीय जनता पार्टी यमुना पार के विधायक को नेता विपक्ष बन सकती है भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर विधायक यमुना पार से ही आते हैं.लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने विजेद्र गुप्ता पर ही भरोसा जताया. माना जा रहा है कि विजेंद्र गुप्ता का अनुभव उनके काम आया और पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाया.