विश्व पावर लिफ्टर चैंपियन महंत गौरव शर्मा रोजाना 1000 जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं भोजन
नई दिल्ली .दुनिया मे भारत की शान बढ़ाने वाले विश्व पावर लिफ्टर चैंपियन व चांदनी चौक स्थित नरसिंह प्राचिन हनुमान मंदिर के महंत गौरव शर्म कोरोना की इस महामारी में लगातार जरूरतमंदों तक मदद पहुचा रहें है . गौरव शर्मा सामाजिक संस्था के साथ मिलकर रोजाना 1000 लोगो तक भोजन ,मास्क ओर सैनिटाइजर पहुचाते है .
महंत गौरव शर्म ने बताया कि करो ना कि इस महामारी में क्षेत्र का कोई भूखा न रहे इसी उद्देश्य से
पिंगाक्ष फाउंडेशन और द रसोई ऑन व्हील्स फाउंडेशन के साथ मिलकर रोजाना 1000 जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जाता है इसके साथ ही लोगों में मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया जाता हैं.
बता दें कि महंत गौरव शर्मा की तरफ से जो रोजाना 1000 से ज्यादा लोगो को खाना खिलाते हैं उसमें किसी भी राजनीति पार्टी या सरकार से कोई सहयोग नही मिलता है। वह अपने NGO पिंगाक्ष फाउंडेशन क और द रसोई ऑन व्हील्स फाउंडेशन के सहयोग रोजाना लोगो को खाना खिलाने के कार्य करते हैं। ये सिर्फ चांदनी चौक के ही नही दिल्ली कई जगहों पर लोगो को भोजन मुहैया करा रहे हैं।