
MCD : दिल्ली के तीनों नगर निगम एक होंगे कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
नई दिल्ली . दिल्ली नगर निगम को एक करने का भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने फैसला ले लिया है
केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने की मंजूरी दे दी गई है .
आपको बता दें कि 2012 में नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली नगर निगम को तत्कालीन शीला दीक्षित की सरकार के आग्रह पर केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार ने तीन भागों में बांट दिया था। इसे तीन निगमों दक्षिण एमसीडी, उत्तर नगर निगम और पूर्वी नगर निगम में बांट दिया गया था।
लेकिन निगम के बंटवारे के साथ ही निगमों में फंड की कमी हो गई, हालत यह हो गई कि निगम अपने कर्मचारियों को वक्त पर वेतन भी नहीं दे पा रहा था निगम कर्मचारियों को आए दिन विरोध प्रदर्शन और हड़ताल करना पड़ रहा था .
ऐसे में निगम चुनाव के एलान से ठीक पहले केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को निगम के एक करने की मंशा जाहिर की थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने निगम चुनाव की घोषणा को टाल दिया था.