
राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर के साथ की चिल्ला खादर घाट की सफाई
नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर बीजेपी की तरफ से शुरू की गई सेवा और समपर्ण अभियान के भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बुधवार को यमुना घाटों की सफाई कि गई .
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने पूर्वी दिल्ली के चिल्ला यमुना खादर छठ घाट पर सुबह 9 बजे पहुंचकर घाट की सफाई अभियान में हिस्सा लिया
इस अभियान में मयूर विहार जिलाध्यक्ष डा. विनोद बछेती पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर व स्थानीय पटपड़गंज वार्ड के निगम पार्षद बिपिन बिहारी सिंह , पूर्वी दिल्ली नगर निगम की उप महापौर व मयुर विहार वार्ड की निगम पार्षद किरण वैध और कई भाजपा कार्यकर्त शामिल हुए.
अरूण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येंक कार्यकर्ता लगातार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिवस पर अपने क्षेत्र में सेवा और समपर्ण के तहत लोगों की सेवा करके मना रहा है . सेवा और समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में जुटा है इसी के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में यमुना के किनारे 71 घाटों की सफाई की और लोगों से यमुना को स्वच्छ रखने का संदेश दिया .
इस मौके पर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के लगातार फंड देने के बावजूद दिल्ली सरकार यमुना की सफाई करने में नाकामयाब साबित हुई है यमुना आज भी मैली ली है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर मोर्चे पर फेल साबित हुए हैं.
किरण वैध ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी 21 दिवसीय सेवा और समर्पण कार्यक्रम चला रही है. इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे हैं . कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जाए. उनकी तरफ से भी क्षेत्र के लोगों के लिए लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं.