बुराड़ी : सांसद मनोज तिवारी ने घर-घर जाकर बांटे तुलसी के पौधे
पूर्वी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुराड़ी क्षेत्र में घर-घर जाकर 500 घरों में तुलसी के पौधों का वितरण किया और हर आंगन में इसे लगाने का आह्वान किया इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रजेश राय निगम पार्षद रेखा सिन्हा कौस्तुबानंद बलोदी मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी राजन त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा की तुलसी के पौधे का अपना महत्व है हमारी संस्कृति में इस पौधे की पूजा की जाती है और ऐसी मान्यता है की आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर में सुख समृद्धि के साथ ही हर कष्ट का निवारण भी हो जाता है और अगर वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसके महत्व को समझें तो तुलसी की पत्तियां और इसके अर्क से कई जटिल और गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की वैश्विक महामारी से बचने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा में तुलसी अर्क का महत्व लोगों ने समझा और स्वास्थ्य लाभ भी लिया इसलिए हमें अपने घर में औषधीय गुणों से भरपूर एवं सांस्कृतिक महत्व वाले तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए और अपने आसपास अन्य लोगों को भी तुलसी का पौधा अपने आंगन में लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए
पौधा वितरण कार्यक्रम की आयोजक का निगम पार्षद रेखा सिन्हा ने बताया कि सांसद मनोज तिवारी द्वारा किए गए पौधे वितरण अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और प्रयास है कि यह तुलसी का पौधा बिल्कुल मुफ्त सांसद मनोज तिवारी की ओर से हर घर में पहुंचाया जाए