
केजरीवाल के पाप से मैली है ,यमुना पूर्वांचल की आस्था पर चोट करने लिए यमुना को कैद किया : मनोज तिवारी
नई दिल्ली .भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने यमुना किनारे छठ मनाने पर प्रतिबंध लगाने की कड़ी आलोचना की है उनका कहना है कि कभी डी डी एम ए तो कभी यमुना में अमोनिया का बहाना बनाकर केजरीवाल दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं उनका मकसद सिर्फ पूर्वांचल की आस्था को ठेस पहुंचाना है और अपनी इस कुंठित मानसिकता के चलते इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया है कि मजबूत बैरियर लगाकर यमुना को कैद कर दिया गया है
सांसद मनोज तिवारी केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए सुबह यमुना के कालिंदी कुंज तट पर गए जिसकी तस्वीरें दिखाकर केजरीवाल दिल्ली और देश को गुमराह कर रहे थे और हरियाणा पर आरोप लगा रहे थे तो शाम को हरियाणा से बहकर आने वाले निर्मल जल को दिखाने के लिए छठ समितियों के साथ के साथ सोनिया विहार यमुना तट पर पहुंचे उन्होंने दोनों तस्वीर दुनिया के सामने रखी और केजरीवाल से पूछा कि जब हरियाणा से बहकर आने वाला पानी वजीराबाद बैराज तक स्वच्छ है तो कालिंदी कुंज पहुंचते-पहुंचते अमोनिया की मात्रा कैसे बढ़ गई मतलब साफ है दिल्ली में घुसने के बाद केजरीवाल के पाप कर्मों से यमुना मैली हो गई है और जिसे छुपाने के लिए उन्होंने यमुना को कैद कर दिया है
सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों का विज्ञापन देने वाले केजरीवाल ने यमुना में गिरने वाले दिल्ली के नालों का कोई बंदोबस्त नहीं किया और अपनी इस कमी को छुपाने के लिए न सिर्फ दिल्ली में भय का माहौल पैदा कर दिया दिल्ली का पीने का पानी बंद कर दिया बल्कि पूर्वांचल की आस्था पर चोट कर वह दो तरफा दिल्ली पर मार कर रहे हैं उन्होंने कहा अगर हरियाणा में यमुना किनारे छठ हो सकती है तो दिल्ली में क्यों नहीं