
कायस्थ सभा ने श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना का किया आयोजन
कायस्थ सभा यमुना विहार दिल्ली ने अपने मंदिर यमुना विहार दिल्ली में आज श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की.
विजय सक्सेना ने बताया कि हम सबने चित्रगुप्त मंदिर में अपने इष्ट देवता के यहां पर अपनी हाजिरी लगाई और जब भगवान श्री रामचंद्र जी वनवास के बाद जब राजतिलक होता है चित्रगुप्त भगवान को किसी कारणवश भूल जाते हैं तो श्री चित्रगुप्त भगवान 24 घंटे के लिए अपना बही खाता उठा कर रख देते हैं और सब व्यक्तियों का लेखा-जोखा बंद हो जाता है.
जब भगवान रामचंद्र जी को पता लगता है कि चित्रगुप्त भगवान उनके राज तिलक में नहीं दिख रहे तो भगवान जी को बुलाया जाता है और अपनी गलती मानते हैं 24 घंटे बाद आज के दिन भैया दूज वाले दिन जी अपना कलम दवात पुजन करके अपना बही खाता फिर अपना स्टार्ट कर देते हैं और सबका लेखा-जोखा चालू कर देते हैं और पूरे ब्रह्मांड के उद्धार के लिए उनको याद रखा जाता है इस पुजा मे शामिल हुऐ विजय सक्सेना, अरुण सक्सेना ,उमेश सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव ,ओ पी माथुर, मुकेश सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव ,एमपी सक्सेना आदि सहयोगी बने.