
कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन
नई दिल्ली . कथक डांस के सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया. वे 83 साल के थे . रविवार देर रात उन्होंने दिल्ली के निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली.
बताया जा रहा है कि बिरजू महाराज रविवार की रात दिल्ली स्थित अपने घर में पोते के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. आननफानन में उन्हें साउथ दिल्ली के साकेत अस्पताल से जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है .
पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था. उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था. बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके देहांत की जानकारी दी.
बिरजू महाराज के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का है। वह भारतीय संगीत और सांस्कृतिक स्थान में एक गहरा शून्य छोड़ गए है। वह कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अद्वितीय योगदान देकर एक प्रतीक बन गए। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है
‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
बिरजू महाराज के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दुःख जताते हुए कहा है कि उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
‘ कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! ‘
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरु महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है
#कथक नृत्य शैली को पूरे विश्व में पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी का निधन भारतीय कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार और चाहने वालों को ये दुख सहने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏’