अनपढ़ आदमी भारत की अगुआई नहीं कर सकता, अब भारत को पढा-लिखा प्रधानमंत्री चाहिए- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली /छत्तीसगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर कहा कि भारत एक महान देश है. एक अनपढ़ आदमी भारत की अगुआई नहीं कर सकता। अब भारत को एक पढा-लिखा प्रधानमंत्री चाहिए.

मोदी जी ने नोटबंदी कर देश का बेड़ा गर्क कर दिया। इससे न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही आतंकवाद। एक पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री कभी नोटबंदी नहीं करता। उन्होंने कहा, मोदी जी कहते हैं कि मैं जनता को फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं, लेकिन मोदी जी दोस्त तो फ्री की रेवड़ी अपने घर ले जाते हैं। इन्होंने अब तक अपने दोस्तों के 11 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया है। बेइमानी करें मोदी जी और जेल जाएं मनीष सिसोदिया। छत्तीसगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर ‘‘आप’’ को एक मौका मिलता है तो यहां के लोग भी दिल्ली-पंजाब की तरह भाजपा-कांग्रेस को भूल जाएंगे। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी जनसभा को संबोधित किया।

अगर छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा-कांग्रेस से खुश होती तो ‘‘आप’’ की जरूरत नहीं पड़ती- अरविंद केजरीवाल

बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना। लोगों को छत्तीसगढ़ के विकास की बड़ी उम्मीद थी। भगवान ने छत्तीसगढ़ को जंगल, खेती, खदाने, कोयला और लोहा समेत सबकुछ दिया। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता को एक ईमानदार नेता नहीं मिला। छत्तीसगढ़ में जितनी संपदा है, उससे 20 साल में यहां का एक-एक आदमी अमीर बन जाता। हर गांव में स्कूल, अस्पताल खुल सकते थे। अगर ये पार्टियां और नेता ईमानदार रहे होते और इन्होंने पिछले 20 साल में काम किया होता तो आज आम आदमी पार्टी की जनसभा में एक भी आदमी नहीं आता। अगर छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा-कांग्रेस से खुश होती तो आम आदमी पार्टी की कोई जरूरत नहीं थी। आज दिल्ली और पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत खुश हैं और भाजपा-कांग्रेस की रैली में कोई नहीं आता है। आज हमारी सभा में छत्तीसगढ की जनता आई है जो इस बात का सबूत है कि जनता भाजपा-कांग्रेस से नाराज है।

आज छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है, कांग्रेस-भाजपा ने इसको जमकर लूटा है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। यहां खदानों, लोहे, ट्रांसपोर्ट में घोटाला हो गया है। भाजपा-कांग्रेस में जिसका मौका मिला, उसने छत्तीसगढ़ को लूटा। पहले दिल्ली का भी यही हाल था। दिल्ली को सीएनजी, कॉमनबेल्थ, टू-जी घोटाले के नाम से जाना जाता था। लेकिन जब से दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार बनी है, तब से पूरे देश में लोग दिल्ली को शानदार स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल और तरक्की के नाम से जाना जाता है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने मात्र एक साल ही हुए हैं। इतने कम समय में ही पूरे देश में पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार के कामों की चर्चा हो रही है। छत्तीसगढ के लोगों का कहना है कि यहां बिजली आती ही नहीं है। सात-आठ घंटे पावर कट लगते हैं। दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। पंजाब में भी पहले 7-8 घंटे पावर कट लगते थे। मात्र एक साल में सीएम भगवंत मान ने 24 घंटे बिजली कर दी है। हमारी नीयत ठीक है। हम लोग ईमानदार हैं, बेईमानी नहीं करते हैं। अगर ‘‘आप’’ की सरकार दिल्ली में 24 घंटे बिजली कर सकती है तो भाजपा-कांग्रेस वाले भी 20 साल में छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली कर सकते थे, लेकिन इनकी नीयत खराब थी। ये 24 घंटे पैसा कमाने में लगे रहते हैं। छत्तीसगढ़ में बिजली का उत्पादन होने के बावजूद बहुत महंगी है। दिल्ली में बिजली नहीं बनती है, फिर भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है। सबका बिजली का बिल जीरो आता है। छत्तीसगढ़ में बिजली नहीं आती है, केवल बिल आता है।

अगर मैं गरीबों को थोड़ी सी मुफ्त सुविधाएं दे रहा हूं तो मोदी जी को क्यो तकलीफ हो रही- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मैंने बिजली फ्री की तो मोदी जी आगबबूला हो गए। मोदी जी बोले कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। मैं जरूर फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं। लेकिन मोदी जी के लोग को सारी रेवड़ी लूटकर अपना घर भर रहे हैं। मैं दिल्ली में हर आदमी के हाथ में सात फ्री की रेवड़ी रख दी। पहली, सबको फ्री और 24 घंटे बिजली दे दी। दूसरी, पूरी दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए। अब अमीरों-गरीबों के बच्चे एक ही डेस्क पर बैठ कर पढते हैं। मैं हर वर्ग के बच्चों के लिए अच्छी और फ्री शिक्षा का इंतजाम किया है। तीसरी, सबके लिए अच्छा और फ्री इलाज का इंतजाम कर दिया है। दिल्ली में डॉक्टर की फीस और दवाई और ऑपरेशन सब मुफ्त है। दिल्ली में शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। चौथी, दिल्ली में सरकारी बसों में महिलाओं का सफर फ्री कर दिया। दिल्ली के बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा कराते हैं। छठीं, युवाओं के लिए रोजगार इंतजाम कर रहा हूं। अब तक 12 लाख रोजगार दे चुका हूं। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार ने 30 हजार सरकारी नौकरी दे दी है और अभी तीन लाख युवाओं को नौकरी देने का इंतजाम किया गया है। सातवीं, दिल्ली में सबका पानी मुफ्त कर दिया है। अगर मैं गरीबों के हाथ में थोड़ी सी रेवड़ी रख दे रहा हूं तो मोदी जी को क्यो तकलीफ हो रही है।

अंग्रेज ने भी कभी खाने की चीजों पर टैक्स नहीं लगाया था, मोदी जी ने तो इसे भी नहीं छोड़ा- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने चारों तरफ बहुत महंगाई कर दी है। घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी है, लेकिन खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई इसलिए हो रही है, क्योंकि मोदी जी ने हर चीज पर टैक्स लगा दिया है। मोदी जी ने दूध, छाछ, लस्सी, चाय, कॉफी, तेल, आटे, चावल पर टैक्स लगा दिया। आजादी के बाद पहली बार खाने की चीजों पर टैक्स लगा है। छत्तीसगढ़ में 102 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल का वास्तविक कीमत 57 रुपए का है और उसके उपर 45 रुपए से अधिक टैक्स लग रहा है। इसी तरह खाने की चीजों पर भी टैक्स लगा दिया गया है। अंग्रेज हमारा खून चूसते थे, उन अंग्रेजों ने भी कभी खाने-पीने की चीजों पर टैक्स नहीं लगाया था। पिछले 75 साल में कभी खाने की चीजों पर टैक्स नहीं लगा। मोदी जी ने खाने-पीने की चीजें भी नहीं छोड़ी। इसीलिए महंगाई हो रही है। मोदी जी ये टैक्स का पैसा अपने दोस्तों पर लुटा रहे हैं।

अंग्रेजों ने भी भारत को इतना नहीं लूटा, जितना इन लोगों ने सिर्फ नौ सालों में लूट लिया- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी के एक दोस्त ने 34 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले लिया और उसने कर्ज वापस नहीं किया। मोदी जी ने उसे जेल में डालने की बजाय उसका 34 हजार करोड रुपए का कर्ज ही माफ कर दिया। एक और दोस्त का 18 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। इस तरह मोदी जी ने अब तक 11 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया है। अंग्रेजों ने 250 साल में इतना देश को नहीं लूटा, जितना इन लोगों ने नौ साल में लूट लिया। इसलिए महंगाई हो रही है। मोदी जी ने 34 हजार करोड रुपए कर्ज फ्री में तो माफ नहीं किया होगा। कुछ तो लिए होंगे। मोदी जी बेइमानी करें और मनीष सिसोदिया जेल जाएं। मनीष सिसोदिया एक मास्टर का बेटा हैं। उन्होंने गरीबों के बच्चों को पढाने के लिए शानदार स्कूल बना दिए। आज मनीष सिसोदिया की वजह से दिल्ली में गरीबों के बच्चे डॉक्टर, वकील और इंजीनियर बन रहे हैं। देश में कलयुग आ गया है। इन्होंने पिछले नौ सालों में भारत का बेड़ा गर्क कर दिया है।

नोटबंदी से न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न ही आतंकवाद- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने नोटबंदी कर पूरे देश का बेड़ा गर्क कर दिया। इससे किसी को फायदा नहीं हुआ। नोटबंदी से न भ्रष्टाचार खत्म हुआ और न आतंकवाद ही खत्म हुआ। अगर कोई पढा-लिखा आदमी होता तो कभी नोटबंदी नहीं करता। प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सिर्फ गांव के स्कूल गए हैं। कॉलेज में पढ़ने कभी नहीं गए। एक भाषण में भी मोदी जी ने यही बात कही थी। भारत एक महान देश है। भारत का प्रधानमंत्री पढा-लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ आदमी भारत की अगुआई नहीं कर सकता। भारत को एक पढा-लिखा प्रधानमंत्री चाहिए।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों ने कांग्रेस और भाजपा को हरा कर आम आदमी पार्टी का साथ दिया। पंजाब वालों ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को हरा कर आम आदमी पार्टी का साथ दिया। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों से कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देकर देख लो, आप भाजपा-कांग्रेस को भूल जाओगे और हमेशा के लिए आम आदमी पार्टी के साथ रहोगे।

अगर सभी बच्चे पढ़-लिख गए तो इनके घर की गरीबी दूर हो जाएगी, इसलिए ये लोग गरीबों को पढ़ने नहीं देना चाहते- भगवंत मान

वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार ने पिछले साल 1 जुलाई को मुफ्त बिजली कर दिया। अब पंजाब में 90 फीसद घर के बिजली का बिल जीरो आ रहो हैं। हमारी नियत में खोट नहीं है। इसलिए बिजली बोर्ड भी घाटे में नहीं है और उसको भी सब्सिडी दी जा रही है। दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा अच्छे हैं। अगर सभी बच्चे पढ़-लिख गए तो इनके घर की गरीबी दूर हो जाएगी। ऐसे में भूपेश बघेल जैसे लोगों के घरों के बाहर हाथ जोड़कर अर्जियां कौन लगाएगा? इसलिए ये कहते हैं कि गरीबों को पढ़ाने मत दो। जबकि आम आदमी पार्टी कहती है कि हम बच्चों को पढ़ाकर डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बनाएंगे। दिल्ली में सबका सारा इलाज मुफ्त है। दिल्ली ने एक रुपए का भी कर्जा नहीं लिया है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि अरविंद केजरीवाल पढ़े-लिखे हैं। कोई चौथी पास व्यक्ति नहीं हैं। इनको पता है कि पैसा कहां से लाना है और कहां खर्च करना है।

*कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं, जहां बहुमत नहीं होता है, वहां लोग इनके विधायक खरीद लेते हैं- भगवंत मान*

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि सरकार सरकारी अदारों (एजेंसियों) को घाटे में दिखाकर प्राइवेट को बेंच देती है। जैसे कि देश में एयरपोर्ट, सीपोर्ट, रेल, भेल, एलआईसी को घाटे में बताकर अपने दोस्तों को बेंच दिया गया है। मगर पंजाब सरकार ने घाटे में चल रहे प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट को अपने कब्जे में लिया है और इसे चलाकर बिजली पैदा करके दिखाने की बात कही है। दूसरा उदाहरण चिटफंड कंपनी वालों का है। चिटफंड कंपनी पर्ल ने पूरे देश में 8 करोड़ से ज्यादा लोग को शिकार बनाया। इसमें कई लोग छत्तीसगढ़ से भी थे। पैसा डूबने पर लोगों ने आत्महत्या तक कर ली। हमने फैसला लिया है कि पर्ल समेत सभी चिटफंड कंपनियों की पंजाब में जितनी भी संपत्तियां हैं, सरकार उसे अपने कब्जे में लेगी और नीलाम कर जनता को उसका पैसा वापस करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी एक ही है। कांग्रेस पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। ऐसा न हो कि आप कांग्रेस को वोट देकर जिताएं और वो अपने पार्टी मुख्यालय पर बोर्ड लगा कर बैठे जाए कि यहां विधायक सस्ते रेट पर मिलते हैं। जहां बहुमत नहीं होता है, वहां लोग इनके विधायक खरीद ले जाते हैं। आज कांग्रेस को एमएलए बेच बेचकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है। लोगों के वोट का कोई महत्व ही नहीं है। ये जनता के वोट को बेच रहे हैं। असल में ये वोट नहीं बेच रहे हैं, बल्कि शहीदों का खून बेच रहे हैं।