
ईडीएमसी नेता विपक्ष मनोज कुमार त्यागी ने भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ की पदयात्रा
नई दिल्ली . आम आदमी पार्टी के दिल्ली नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक प्रभारी के आह्वान पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेता विपक्ष एवं खजूरी खास के निगम पार्षद मनोज कुमार त्यागी ने भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा निकली.
मनोज कुमार त्यागी ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली नगर निगम की 200 करोड़ रुपए की नोवेल्टी सिनेमा की जमीन को मात्र 34 करोड़ रूपए में बेच दी है . भाजपा दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति को इस स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है कि अब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए निगम की अन्य संपत्तियों को गिरवी रखने पर मजबूर है और गिरवी रखने के अन्दर भी भाजपा भ्रष्टाचार कर रही है.
इस भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के प्रत्येक वार्ड मे पदयात्रा निकाली और भाजपा के भ्रष्टाचार को जनता से रूबरू कराया की किस प्रकार भाजपा दिल्ली नगर निगम को लूटने का कार्य कर रही है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा दिल्ली नगर निगम को खोखली एवं कमजोर करने पर तुली हुई है .
इस पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए ताकि भाजपा के भ्रष्टाचार को आम जनता तक पहुंचाया जा सके.
नेता विपक्ष ने कहा की भाजपा पिछले 20 वर्षों के दौरान दिल्ली नगर निगम को सिर्फ और सिर्फ लूटने का कार्य किया है.इस दौरान जनता हित के लिए कोई कार्य नहीं किया.
आप नेता ने कहा कि भाजपा को लगता है कि दिल्ली की जनता अब उसे नगर निगम के सत्ता से उखाड़ फेंके जी इसी वजह से भाजपा नेता निगम की प्रॉपर्टी को बेचने में लगे हैं.
इस अवसर पर अमित चौधरी, हरीश शर्मा, ललित,शिवम, अकाश तोमर, प्रभात, मोमिन, डॉ अस्सी, राजकुमार टांग, राजू भाटिआ, विनीत चौहान, नजीम, इकबाल,शकील, राजीव, प्रकाश झा के साथ कई कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हुए