
बाढ़ विस्थापितों के लिए पूर्वी दिल्ली निगम कर रहा है साफ सफाई की व्यवस्था, पार्षद संदीप कपूर ने लिया जायजा
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) में बाढ़ (Flood) के खतरे के मद्देनजर यमुना तट पर रह रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम शुरू कर दिया गया.
कृष्णा नगर पार्षद संदीप कपूर ने लिया राहत कार्य का जायजा
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ( East Delhi Municipal Corporation ) के कृष्णा नगर वार्ड (Krishna Nagar) की निगम पार्षद संदीप कपूर ( Sandeep Kapoor ) में यमुना खादर ( Yamuna Khadar ) इलाके का जायजा लिया और वहां निगम की तरफ से साफ सफाई और कीटाणु नाशक दवाओं के छिड़काव का व्यवस्था करवाया.
निगम कर रहा है साफ सफाई की व्यवस्था
इस दौरान संदीप कपूर ने खुद अपने सामने निगम कर्मचारियों से साफ सफाई करवाया साथी कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया. ताकि बाढ़ से विस्थापित लोगों में किसी तरीके के संक्रमण का खतरा नहीं हो.
हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने पर दिल्ली में आई बाढ़ की स्थिति
संदीप कपूर ने बताया कि हथिनीकुंड (Hathini Kund) से पानी छोड़े जाने की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है . जिसे देखते हुए यमुना खादर में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर ऊंची और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है . इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से उनके रहने और खाने का इंतजाम किया जा रहा है . जिला प्रशासन के साथ पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी अपनी भूमिका निभा रहा है.
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तरफ से टेंटो के आसपास साफ सफाई फागिंग कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है .
बाढ़ प्रभावित को की जाएगी हर संभव मदद
संदीप कपूर ने बताया कि उनके क्षेत्र का बड़ा हिस्सा यमुना खादर में आता है .जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं . ऐसे में उनके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाने का उनकी तरफ से प्रयास किया जा रहा है.
बाढ़ का खतरा बरकरार
हालांकि यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर डाउन हो गया है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी जब दिल्ली पहुंचेगा तो एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है.