
जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने किया गांधी जयंती मेले का आयोजन
नई दिल्ली . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा आज गांधी जयंती मेले-2021 का आयोजन उद्योग सदन, पटपड़गंज स्थित मुख्यालय में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष, विजय गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्याम सुन्दर अग्रवाल; शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र की अध्यक्ष, हिमांशी पांडे; पूर्व महापौर, सुश्री नीमा भगत तथा निर्मल जैन सहित गोविन्द अग्रवाल, कंचन महेशवरी, बबिता खन्ना, शशि चांदना भी मौजूद थीं। इनके अलावा निगमायुक्त, विकास आनंद; अपर आयुक्त, डाॅ. ब्रजेश सिंह और अन्य निगम अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी महज एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि गांधी जी उनके अहिंसक आंदोलन के लिए विश्व भर में जाने जाते है और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। विजय गोयल ने सभागार में मौजूद सभी लोगों से गांधी जी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग पढ़ने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य अहिंसा ही नहीं बल्कि उनके संपूर्ण जीवन दर्शन को बेहतर रूप से जाना जा सकता है।
महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि गांधी जयन्ती को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय गांधी जी सरल जीवन उच्च आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण भारतीय के प्रिय बन गये थे। उनके आदर्श और जीवन शैली आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में गांधी को आत्मसात करना चाहिए। महापौर ने गांधी जयंती मेले में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त किया अदा किया।
गांधी जयंती मेले में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के विभिन्न विभागों ने अपनी सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर निगम के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया।