दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों में मच्छरदानी का वितरण किया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मयूर विहार फेज 1 और उसके पास के यमुना खादर शिविरों में 1000 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को मच्छरदानियाँ वितरित कीं।

इस दौरान मयूर विहार जिला बीजेपी अध्यक्ष विजेंद्र धामा,
स्थानीय निगम पार्षद रेनू चौधरी , निगम पार्षद संजीव कुमार सिंह के साथ ही कई स्थानीय बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि यमुना बेल्ट, जहां अधिकांश झुग्गियां स्थित थीं, अभी भी पानी में डूबी हुई हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को अधर में छोड़ दिया है और उनकी बिजली आपूर्ति काटकर बाढ़ प्रभावितों को शिविर छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यमुना बेल्ट के इन झुग्गीवासियों में से अधिकांश छोटी खेती करते थे और उनके पास आजीविका का जो भी थोड़ा सा स्रोत था, वह भी खत्म हो गया है, लेकिन दुख की बात है कि अब तक उनमें से अधिकांश को दिल्ली सरकार से कोई राहत नहीं मिली है.

सचदेवा ने कहा कि चूंकि हम दिल्ली में सत्ता में नहीं हैं, इसलिए हम अपना शिविर नहीं लगा सकते, लेकिन बाढ़ पीड़ितों को राशन, बच्चों के लिए स्कूल की किताबें और चिकित्सा सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे.

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबरॉय दिल्ली में बढ़ते जल जनित बीमारियों को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

जिसकी वजह से दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इसी के मद्देनजर बाढ़ पीड़ितों के बीच बीजेपी दिल्ली प्रदेश की तरफ से मच्छरदानी का वितरण किया गया है ताकि उन लोगों का मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो सके.