
मनोनीत निगम पार्षद और बीजेपी नेता रामराज तिवारी ने भजनपुरा में किया ‘डोर टू डोर’ जनसंपर्क
नई दिल्ली .दिल्ली नगर निगम चुनाव में चौथी बार जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेता जुट गए हैं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मनोनीत निगम पार्षद और भाजपा नेता राम राज तिवारी ने भजनपुरा वार्ड में डोर टू डोर डोर जनसंपर्क किया.
रामराज तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ भजनपुरा डी ब्लॉक के गली नंबर 1 से लेकर गली नंबर 5 में जनसंपर्क क्या इस दौरान राम राज तिवारी एक एक घरों में जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें भाजपा शासित निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया .
आपको बता दें कि मनोनीत निगम पार्षद रामराज तिवारी का दावा भजनपुरा वार्ड से मजबूत है माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी रामरज तिवारी को भजनपुरा वार्ड से निगम चुनाव में मैदान में उतारेगी .